Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। बिहारके लोकप्रिय एवं दलित नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रामविलास पासवान का बीती शाम निधन हो गया है। शुक्रवार को रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रऽा गया। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नîóा समेत देश के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार शाम को ही रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार होना है। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से रविशंकर प्रसाद प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे। गुरुवार को राष्ट्रीय शोक के रूप में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन समेत सभी सरकारी दफ्रतरों में तिरंगे को आधा झुकाया गया। रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के ऽगड़िया में हुआ था। वही उनकी मृत्यु 08 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुई। रामविलास पासवान देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे। उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। उन्होंने अपने क्षेत्र में दलितों की आवाज बुलंद की, जिसके बाद कई मुकामों पर पहुंचे। रामविलास पासवान कई केंद्र की सरकारों में मंत्री पद पर रहे। गौरतलब है कि 74 साल के रामविलास पासवान केंद्र सरकार में मंत्री थे और कई दिनों से बीमार व एम्स में भर्ती थे। बिहार के बड़े दलित नेता के तौर पर उन्होंने अपने आप को स्थापित किया, साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक केंद्र सरकारों के कार्यकाल में वो मंत्री पद पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रामविलास पासवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी। 12 जनपथ पर रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रऽा गया है। जहां पर सभी नेता पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की ऽबर सामने आते ही तमाम राजनेताओं और सोशल कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं आईं। पीएम मोदी ने अपना दुऽ शेयर करते हुए ट्वीट किया, मैं शब्दों से परे दुऽी हूं। हमारे राष्ट्र में अब एक ऐसा शून्य है जो शायद कभी नहीं भरेगा। रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यत्तिफ़गत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यत्तिफ़ को ऽो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चिराग पासवान को चिट्टòी लिऽी कर सांत्वना प्रकट की है। राहुल गांधी ने अपनी चिट्टòी में लिऽा, ‘आपके पिता रामविलास पासवान के निधन की जानकारी सुनकर मुझे काफी दुऽ हुआ, हमने एक ऐसा नेता को ऽो दिया है जिन्होंने बिहार और देश की की राजनीति में बड़ी छाप छोड़ी। पांच दशकों के अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने गरीब और पिछड़े लोगों की आवाज को उठाया और बतौर मंत्री भी ऐसे विषयों पर काम किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *