Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों से किया संवाद

देहरादून। उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश एवं सुरक्षा मानकों को लेकर आज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में बने वर्चुवल क्लाॅस रूम स्टूडियों से शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। शिक्षा मंत्री ने 7 हजार से ज्यादा शिक्षक और अभिभावकों से स्कूल खोलने न खोलने पर बात की। संवाद करने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि जो भी सुझाव शिक्षकों और अभिभावकों से मिलें हैं उन्हें 14 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में रखेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ज्यादातर शिक्षकों और अभिभावकों ने स्कूल खोलने को लेकर राय दी है। कहा कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करने के शिक्षकों और अभिभावकों से सुझाव मिले हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अधिकांश शिक्षक चाहते है कि स्कूल खुलें। वहीं अब इस पर चर्चा अगली कैबिनेट में होगी। गौर तलब है कि कोरोना काल में स्कूल काॅलेज 25 मार्च के बाद कई महीनों से बंद हैं। संक्रमण को देखते हुए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं है। कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *