February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक 3अगस्त को जगतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को आजादनगर निवासी अभिषेक चैहान पुत्र मुनेश्वर सिंह बहला- फुसला कर भगा ले गया। परिजनों ने पुत्री के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। प्रभारी एसओ अर्जुन गिरी के मुताबिक मामले की विवेचना कर रही महिला एसआई राखी धौनी को सूचना मिली कि किशोरी व आरोपी भूरारानी रोड पर घूम रहे हैं। इस पर महिला एसआई ने एसआई मनोज कुमार और कांस्टेबल नीरज शुक्ला दिनेश कुमार के साथ मौके पर पहंुची। इसी दौरान आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। किशोरी को बरामद कर दोनो को थाने में लाया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमा में पाॅस्को की धारा की बढ़ोत्तरी कर उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *