February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बंगाली समाज के युवाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
रूद्रपुर। बंगाली समाज के युवाओं ने मांगों को लेकर आज डीडी चैक पर प्रदर्शन करते हुए उत्तरा खण्ड सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी।प्रदर्शन कारियों ने कहा कि बंगाली समाज अपनी मांगों को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार से कई बार गुहार लगा चुका है। लेकिन अभी तक सिर्फ कोरो आश्वासन मिला है। जिससे बंगाली स माज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अनुसूचिज जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तानी व बांग्लादेशी शब्द को हटाने के लिए अभी तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिससे बंगाली समाज की भावनाएं आहत हो रही है। प्रदर्शन कारियों ने कहा कि उनकी मांग जल्द नहीं मानी गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। पुतला फूंकने वालों विजय मण्डल , विकास विश्वास, संजयआइस, किशोर कुमार हालदार, शुभम दास, मानस बैरागी, गौरंग पाल, अर्जुन विश्वास, राजू मलिक, शैलेन्द्र, पवित्र शील, गौतम घरामी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *