February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दीक्षांत समारोह में 922 छात्र-छात्राओं को दी गई डिग्रियां

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय का ये तीसरा दीक्षांत समारोह कार्यक्रम है जिसमे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। बता दें कि कोरोना काल के चलते इस बार दीक्षांत समारोह आॅनलाइन आयोजित किया गया। इस दौरान मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल के 922 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई। बता दें कि कार्यक्रम में एमडी/एमएस के 82, एमबीबीएस के 176, एमएससी नर्सिंग के 63, बीएससी नर्सिंग के 319 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गई। वहीं कार्यक्रम में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 97, एनपीसीसी के पांच और पैरामेडिकल के 180 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। वहीं इस दौरान चार हस्तियों को डाॅक्टर आॅफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *