February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत,दूसरा गंभीर

किच्छा। गांव से बाइक पर सवार होकर दो युवक किच्छा की ओर आ रहे थे कि तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही बाइक जलकर राख हो गयी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को मय वाहन के हिरासत में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार वीरूनगला निवासी 17वर्षीय सिमरनजीत सिंहपुत्र सुखदेव सिंह अपने साथी 17वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र करन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर किच्छा की ओर आ रहा था कि तभी दरऊ रोड के समीप गुरूनानक शुगर मिल के सामने सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दीं भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक में तत्काल आग लग गयी और बाइक धूं-धूं कर जलने लगी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गुरदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से गुरदेव को अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंीाीर देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिसने ट्रक चालक भोजीपुरा निवासी यूसुफ खां को मय वाहन के हिरासत में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *