February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खाई में लुढ़की मैक्स,पेड़ ने बचायी नौ लोगों की जान

बेरीनाग। सवारियाें को लेकर धारचूला से देहरादून आ रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गार्डर को ताड़कर खाई में जा गिरी। हांलाकि वाहन लुड़कते हुए एक पेड़ पर अटक गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के आनन फानन में आसपास के लोगों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में पांच लोगों को चोटें आयी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस मैकस वाहन संख्या यूके 04 टीए 6422 धारचूला से नौ सवारियों को लेकर देहरादून के लिये रवाना हुआ। अस्कोट कर्णप्रयाग मार्ग पर बेरीनाग तहसील के उडियार गांव के निकट एक पुल आते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में लुड़क गई। हालांकि वाहन एक पेड़ में फंस गया जिससे वाहन में सवार लोगों की जान बच गई। वाहन में चंद्र सिंह वर्ष 76 निवासी देहरादून, नंदा देवी 55 वर्ष, शारदा देवी 45 वर्ष देहरादून निवासी, मीरा देवी 47 वर्ष व पति करन सिंह 57 वर्ष निवासी बलुवाकोट,दीना 61 वर्ष निवासी धारचूला, घायल हो गये। सूचना मिलने पर बेरीनाग से 108 एंबुलेंस को बलाया गया। इसके बाद घायलों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया। चिकित्सक डा- संदीप कुमार ने बताया कि मीरा देवी की हालत गंभीर है उन्हें रेफर किया गया है। जबकि अन्य यात्रियों को सामान्य चोट आयी है। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इधर वाहन में सवार लोगों का कहना है कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और गाने सुन रहा था। बताया जा रहा है कि गहरी खााई में गिरने से पहले ही वाहन पेड़ से अटक गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *