February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा अब अलर्ट मोड में है। भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश की मौजूदगी में आज प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई। जिसमें विस चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। साथ ही पार्टी में अनुशासन समेत अन्य मसलों पर भी विचार विमर्श हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव में 2017 जैसा प्रदर्शन फिर से दोहराने के लिए भाजपा ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसे देखते हुए आज बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री से लेकर सीएम और सांसद भी मौजूद रहे। बता दें कि बैठक में पार्टी के द्वारा अब तक किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गयी। साथ ही इस बैठक में भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल को अनुशासन हीनता में जारी किए गए नोटिस के जवाब पर भी चर्चा की गयी। समाचार लिखने तक बैठक जारी थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, हरिद्वार सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, नैनीताल सांसद अजय भट्टð, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व महामंत्री संगठन नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धनसिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *