February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीड़िता के परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया : प्रीतम सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज सहसपुर पहुंच कर गैंगरेप की घटना में पुलिस की जांच कार्यवाई की जानकारी लेने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि सहसपुर पहुंच कर कल हुई गैंगरेप की घटना में पीड़िता के परिजनों से मिलकर न्याय की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के चलते महिलाएं खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज सहसपुर थाने पहुंच कर गैंगरेप की घटना में पुलिस प्रशासन से जानकारी मांगी जबकि पीड़िता के निवास पर परिजनों से मिलकर न्याय की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने दोषियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के चलते बहन-बेटियां बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर व अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *