February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनिल बलूनी बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता बने

देहरादून(उद ब्यूरो)। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को भारतीय जनता पार्टी में पुनः राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख का जिम्मा सौंपने के साथ ही कद बढ़ाते हुए उन्हें मुख्य प्रवत्तफा भी बनाया गया है। श्री बलूनी के मनोनयन पर उत्तराखंड में समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। राज्यसभा सदस्य बलूनी पार्टी के मीडिया विभाग के ऐसे तीसरे पदाधिकारी हैं, जिन्हें मीडिया प्रमुख के साथ ही मुख्य प्रवत्तफा का दायित्व भी दिया है। इससे पहले रविशंकर प्रसाद और स्व.अरुण जेटली मीडिया विभाग के प्रमुख साथ-साथ मुख्य प्रवत्तफा की दोहरी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बलूनी की वर्तमान टीम में आठ सांसद, दो विधायक और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए हैं। उधर, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव बनाए महेंद्र पांडेय भी लंबे समय से केंद्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। श्री बलूनी ने सोशल मीडिया पर पार्टी के राट्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए नया पदभार मिलने की जानकारी साझा की है। उन्होंने उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों के समर्थकों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने लिखाहै कि मित्रों, राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर आपके साथ साझा किये गये संकल्प और निवेदन को पुनः आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि आप मेरे प्रति स्नेह व सम्मान व्यत्तफ करने के लिये किसी भी प्रकार के होर्डिंग्स, बैनर, कटआउट, पोस्टर तथा किसी भी प्रकार के स्वागत अभिनन्दन से परहेज करें। आपकी फोन और सोशल मीडिया पर प्राप्त शुभकामनाएं ही मेरे लिये सर्वाेच्च उपहार और सम्मान हैं। सोशल मीडिया पर आपके द्वारा प्राप्त शुभकामनाओं के प्रति मैं हृदय से अभिभूत हूं। आशा है आप मेरे इस संकल्प का सम्मान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *