Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

हल्द्वानी । वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला पुल के पास गत रात्रि ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत हो गई। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विक्रम आर्या पुत्र जसपाल राम निवासी संजय नगर नंबर 3 लालकुआं के रूप में हुई है। विक्रम शादी समारोह में हलवाई का कार्य करता था। उसके पिता मजदूर हैं। ट्रैक्टर चालक को काठगोदाम पुलिस ने हिदायत में ले रखा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। चालक त्रिलोकनाथ गोस्वामी निवासी बागजाला कुंवरपुर काठगोदाम तीनपानी से ट्रैक्टर ट्राली यूके 04 एबी 2287 को लेकर आ रहा था। मृतक विक्रम आर्या मोटरसाइकिल यूके 04 जे 7267 से चोरगलिया रोड की ओर से आ रहा था कि तभी भिड़ंत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *