Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा। एसटीएफ गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने गौमांस समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान दो लोग मौके से फरार हो गये उनकी तलाश की जा रही है। मौके से करीब एक कुंटल गौमांस बरामद किया गया है। एसटीएफ गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को मुखविर से सूचना मिली कि बघौरी गांव में अजीम अली अपने घर में 5 लोगों के साथ मिलकर गौकशी कर रहा है। इस सूचना पर टीम प्रभारी अंबीराम आर्य टीम के साथ बताए गए घर में दबिश देने पहुंचे तो वहां 6 लोग गौवंशीय पशु को काटकर मांस के टुकड़े कर रहे थे। टीम ने 4 अभियुक्तों अजीम अली पुत्र मो.असलम, शाकिर अंसारी पुत्र जाबिर अंसारी, सलमान खान पुत्र शमशेर खान ,दानिश कुरैशी पुत्र शब्बीर कुरैशी, निवासी ग्राम बघौरी,सितारगंज को मौके पर ही पकड़ जबकि अकरम पुत्र अनवार और आरिफ पुत्र बाबू मौके से फरार हो गये। टीम ने मौके से लगभग एक कुंटल प्रतिबंधित गौमांस,1 खाल व मांस काटने के औजार 1 चापड़, 2 छोटी-बड़ी छुरीया,1 सूजा आदि भी बरामद किया। साथ ही गौमांस तस्करी में प्रयोग मे लाई जाने वाली एक बाईक को भी कब्जे मे लिया। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विनोद कुमार यादव ;प्रभारीद्ध,उनि अम्बीराम आर्य, कांस्टेबलजीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविन्द्र बिष्ट,चंद्रशेखर,स्वरूप सिंह,नरेन्द्र कुमार और चालक राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *