Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एनएन पंत बने रूद्रपुर कोतवाली के नये कोतवाल

रूद्रपुर। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने रूद्रपुर कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर एनएन पंत रूद्रपुर के नये कोतवाल बनाये गये हैं। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट को कोतवाली रूद्रपुर से एसआईटी पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर शिकायतत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से निरीक्षक एनएएन पंत को रूद्रपुर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एनएन पंत पूर्व में भी रूद्रपुर कोतवाली का चार्ज संभाल चुके हैं। अब एक फिर उन्हें कोतवाली की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *