Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मिस्टर एण्ड मिस कुमायूं ग्लैम हंट का आडिशन

हल्द्वानी,18 जुलाई। स्वास्तिक इवेंटस एंड प्रोडक्शन हाउस द्वारा मिस्टर एंड मिस कुमायूं ग्लैम हंट 2018 के लिए गोल्ड जिम में आडिशन का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प फ़ैशन डिजाइनर पवन जोशी, माडल गुंजन कालाकोटी व फिटनेस ट्रेनर अरूण पांडे मौजूद रहे। आडिशन में नगर के कई प्रतिभागियों ने रैंप वाक किया व सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग व अन्य गतिवधियों में प्रतिभा दिखायी। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना की और प्रोत्साहित किया। आयोजक व स्वास्तिक इवेंटस एवं प्रोडक्शन हाउस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मनवाल ने बताया कि सितंबर में मिस्टर एंड मिस कुमायूं ग्लैम हंट 2018 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हल्द्वानी में होगा। शो के दूसरे आयोजक व स्वास्तिक इवेंट्स एण्ड प्रोडक्शन के डायरेक्टर शुभम वर्मा ने बताया कि सितारगंज,नैनीताल, काशीपुर, अल्मोड़ा, रूद्रपुर आदि कुमायूं के शहरों में भी आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर रेनू मौर्या, हेमा मौर्या, रिचा सोलंकी, योगेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *