February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिथौरागढ़ में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग विकास खण्ड में शनिवार देर रात ग्राम प्रधान की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही बेरीनाग से रेगुलर और राजस्व पुलिस के साथ एसडीएम बेरीनाग भी गांव पहुंचे हैं। हत्यारोपित युवक फरार बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। बेरीनाग विकास खण्ड पुरानाथल क्षेत्र के बानड़ी माछीखेत के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी 52 वर्ष पुत्र स्व. जगत सिंह की गांव के ही युवक नीरज सिंह पुत्र भूपाल सिंह ने एक नाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपित नीरज बन्दूक ग्राम प्रधान के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह के घर से चुरा कर ले गया था । रात में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद से गांव में हड़कंप मच गया। विकास खंड मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर हुई घटना की सूचना मिलते ही बेरीनाग से रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची है। एसडीएम बेरीनाग भी गांव पहुंच चुके हैं। हत्यारोपित फरार बताया जा रहा है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नही चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *