Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की दो बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

रूद्रपुर। चोरी की दो मोटरसाईकिलों के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा और उप निरीक्षक मनोज कुमार ने चेकिंग के दौरान धर्मपाल पुत्र निरंजन लाल निवासी बन्टा गोटिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी मछली बाजार थाना ट्रांजिट कैम्प को चोरी की बाइक संख्या यूके 06एजे005 के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में अभियुक्त की िन शानदेही पर उसके घर से मोटरसाईकिल संख्या यूके06वी 3789 भी बरामद की गयी। बरामद हुयी बाईक में से एक बाईक राजकिशोर पुत्र स ुंदर लाल निवासी एसएस ब्लाक ट्रांजिट कैम्प की थी जबकि दूसरी बाईक भुवनेश्वर सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी लोहियानगर गंगापुर की थी। दोनों ने पिछले दिनों बाईक चोरी होने की रिपोर्ट ट्रांजिट कैम्प थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता का सम्बंधित धाराओं में चालान करने के बाद जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार के अलावा कांस्टेबल जय कुमार और भूपेन्द्र जीना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *