February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास

रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग पर पुरानी इलाहाबाद बैंक गली स्थित एचपी इंटरप्राइजेज मोबाइल शाप से नकाबपोशचोरों ने लाखों रूपए कीमत के मोबाइल चोरी किये। इससे पूर्व चोरी में अन्य तीन दुकानों के ताले तोड़ चोरी का प्रयास किया लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये। बताया जाता है कि अग्रवाल धर्मशाला गली के मुहाने पर स्थित सागर मोबाइल शाप में आज प्रातः अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरो ने दुकान के शटर के ताले तोड़ दिये लेकिन शटर के भीतर लगे शीशे के दरवाजे के लॉक को नहीं तोड़ पाये जिसकारण चोर दुकान के भीतर प्रवेश नहीं कर सके। वहीं नकाबपोश चोरों ने मुख्य बाजार स्थित गुरूनानक ज्वैलर्स दुकान के ताले तोड़े वहीं गणपति मोबाइल दुकान से भी चोरी का प्रयास किया। उक्त तीनों दुकानों में चोरी के प्रयास में असफल होने के बाद चोर एचपी इंटरप्राइजेज मोबाइल शाप पहुंचे जहां वह अपने मकसद में कामयाब हो गये। चौकीदार ने रोका तो ताना तमंचा
रूद्रपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग पर एचपी इण्टरप्राइजेज मोबाइल शाप से लाखों के मोबाइल चोरी करने के पश्चात जब दो चोर दुकान के भीतर से बाहर निकले इसी दौरान बाजार का चौकीदार मोहल्ला रेशमबाड़ी निवासी लालता प्रसाद पुत्र बाबूराम गश्त करता हुआ दुकान पर पहुंचा तो उसने दुकान से निकले नकाबपोश दोनों युवकों को रोककर पूछताछ का प्रयास किया जिस पर एक युवक ने चौकीदार पर तमंचा तान दिया और धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसी दौरान युवकों का तीसरा साथी सफेद रंग की कार लेकर वहां आ पहुंचा। युवकों ने चौकीदार को साथ ले जाने के लिए अपने साथ घसीटा लेकिन किसी तरह चौकीदार ने खुद को उनके चंगुल से बचा लिया। युवकों के फरार होते ही चौकीदार ने शोर मचा दिया साथ ही घटना की सूचना दुकान स्वामी हरपाल को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *