February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रात्रि गश्त पर तैनात दो पुलिस कर्मी निलंबित

रुद्रपुर,18 जुलाई। गतरात्रि बाजार में हुई चोरी के मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया। गतरात्रि काशीपुर बाईपास रोड स्थित एचपी इलेक्ट्रॉनिक में चोरों ने धावा बोलकर लाखों कमोबाइल उड़ा लिये। इसके अलावा तीन अन्य दुकानों पर भी चोरोंने धावा बोला जिस पर एसएसपी सदानंद दाते ने उस क्षेत्र में चीता मोबाइल परगश्त कर रहे पुलिसकर्मी सुभाष ढौढियाल और विकास शाह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी बाजार चौकी से सम्बद्ध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *