February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। दर्दनाक तरीके से घटित सड़क हादसे में मोटरसाइकिल मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक है। जानकारी के मुताबिक गîक्का काॅलोनी कचनाल गाजी निवासी नितिन कुमार 18 वर्ष पुत्र संजय कुमार मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम सीख रहा है। पता चला है कि गत मंगलवार को अपराहन बाद वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था इसी दौरान मानपुर रोड पर आरके राइस मिल के समीप एक टेंपो से मोटर साइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक चालक गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक व्याप्त है। खबर लिखे जाने तक मृतक परिजनों द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *