February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व सैनिकों ने की मुख्यमंत्री से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

नानकमत्ता। पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व सैनिक एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व सैनिक उत्थान समिति के नगर अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर पूर्व सैनिक संगठन की बैठक आयोजित की। पूर्व सैनिक संगठन पर हमला करने वालों पर कार्रवाई ना होने पर निंदा की। कहा कि 29 अगस्त 2020 को खटीमा निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। 12 दिन बीत जाने के बावजूद भी हमलावर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुयी है। उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बैठक के दौरान हीरा चंद,सुरेश चंद्र,पदम चंद,भगवान थापा, दिल बहादुर बंम,दिलबाग सिंह, मनिंदर सिंह, बलजीत सिंह, नरेश चंद, कल्याण सिंह परिहार, मंगल सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *