Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सियासी घमासान! अब पूर्व सीएम बहुगुणा पहुंचे शहजाद के घर,मुख्यमंत्री और अजय भट्ट दिल्ली तलब

??????????? ???? ??????? ?? ???????? ??. ???? ?????? ?? ??????? ????,????,???????? ????

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के ख्खिलाफ बयाबाजी बयानबाजी थमने नहीं रही है इस बीच मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को केंद्रीय आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। दोनो नेता प्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के घर पहुंच गये हैं। उनकी संजय सिंह से मुलाकात को लेकर भी चर्चायें तेज हो गई हैं पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने इस दौरान उन्होंने मीडिया से तो दूरी बनाए रखीए लेकिन मोहम्मद शहजाद के साथ करीब आधे घंटे तक बात जरूर की। पिछले दो दिन से रुड़की में मोहम्मद शहजाद के यहां हुए वैवाहिक कार्यक्रम की चर्चा पूरे प्रदेश ही नहींए दिल्ली तक भी पहुंची है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कई कैबिनेट मंत्री विवाह समारोह में शरीक होने के लिए लहबोली स्थित उनके गांव पहुंचे तो बसपा हाईकमान ने शहजाद को भाजपा से नजदीकी रखने के आरोप में निष्कासित कर दिया। इतना ही नहींए भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों के मोहम्मद शहजाद के यहां जाने पर निशाना साधते हुए जमकर आलोचना की। विवाह समारोह दो दिन पहले संपन्न हो चुका हैए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणाए पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के यहां पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नजदीकी लोगों ने इस मुलाकात के किसी तरह के सियासी निहितार्थ से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा विवाह समारोह के दिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएए लिहाजा वे इसी उद्देश्य से पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे।
उधर सूत्रों की मानें तो दिल्ली से भाजपा के एक बड़े नेता का संदेश लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणाए मोहम्मद शहजाद के घर पहुंचे। शहजाद और विजय बहुगुणा की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। दरअसलए भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं को इसी बात पर निशाने पर लिया था कि वे बसपा नेता के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए। अब एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी शहजाद से मुलाकात को पहुंचे तो चर्चाएं होना लाजिमी ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *