February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रही कांग्रेसः भसीन

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भाजपा का पलटवार
देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के हालातों को लेकर कांग्रेस के धरने और नेता प्रतिपक्ष के सीएम से स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ने की मांग पर भाजपा बेहद आक्रोशित है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कोरोना बड़ी महामारी है और वर्तमान में पूरी दुनिया में इसे लेकर जंग लड़ी जा रही है। पर इस लड़ाई में कांग्रेस का रवैया केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कार्यों में बाधा डालने का है। यही काम उत्तराखंड कांग्रेस भी कर रही है। कोरोना के खिलाफ जंग में कोई योगदान दिए बिना कांग्रेस प्रदेश में नियमों और आवश्यक सावधानियों की धज्जियां उड़ा रही है। कहीं धरने तो कहीं प्रदर्शन कर सड़कें बाधित की जा रही हैं। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मांग करने से पहले कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस शासित या सरकार में भागीदार राज्यों पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र जहां कोरोना के हालात बहुत गंभीर हैं वहां के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफजंग मुख्यमंत्राी त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में मजबूती से लड़ी जा रही है। कांग्रेस को मुख्यमंत्राी से स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ने के लिए कहने से पहले पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के हालात देखने चाहिए। पार्टी यहां के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफा मांगे। उत्तराखंड में स्थितियां बहुत बेहतर हैं और आंकड़े इसका गवाह हैं। भसीन ने उत्तराखंड में हालात तुलनात्मक रूप से बेहतर हैं और मुख्यमंत्राी त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग पूरी शत्तिफ से लड़ी जा रही है। डाॅ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उत्तराखंड में जो स्वास्थ्य सुविधाएं थी, उनकी अपेक्षा वर्तमान में कई गुना सुधार हुआ है। कोरोना की हर चुनौती को लेकर भी सरकार की पूरी तैयारी है। आज कांग्रेस के समय से दोगुना से अधिक डाक्टर हैं। पहले एक जिले में आइसीयू था, लेकिन अब हर जिले में यह सुविधा है। प्रदेश में पांच कोविड अस्पताल, 12 कोविड हेल्थ सेंटर, 356 कोविड केयर सेंटर, 27061 आइसोलेशन बेड, 381 वेंटिलेटर, 479 आइसीयू बेड उपलब्ध हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनहितों की उपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *