February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया माॅडल डिग्री कालेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

किच्छा। सूबे के उच्चशिक्षा मंत्राी धनसिंह रावत ने देर शाम किच्छा स्थित माॅडल डिग्री काॅलेज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीन गल्ला मंडी में सभापति कमलेंद्र सेमवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक राय एवं ग्रामीण मंडलाध्यक्ष हरीश कुमार खानवानी के संयुक्त नेतृत्व में प्रभु श्रीराम दरबार भेंट किया। इसके उपरांत उच्चशिक्षा मंत्राी धन सिंह रावत ने माॅडल डिग्री कालेज के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की जानकारी ली।इस दौरान धन सिंह रावत ने कहा कि सूबे की डबल इंजन की सरकार मे प्रदेश का चैमुखा विकास हो रहा है।उन्होंने माॅडल डिग्री काॅलेज की कार्यदायि संस्था से कहा कि माॅडल डिग्री काॅलेज के निर्माण मे किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।वही कार्यदायि संस्था ने बताया कि अगले वर्ष 2 अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान किच्छा भाजपा विधायक के भाई बड़े दिनेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ,महामंत्राी विवेक सक्सेना, नवीन गल्ला मंडी सभापति कमलेंद्र सेमवाल, भाजपा नगराध्यक्ष विवेक राय, ग्रामीण मंडलाध्यक्ष हरीश कुमार खानवानी,कुंदन लाल खुराना, शरन संधू,शोभित शर्मा,देवेंद्र शर्मा,प्रवल चैहान, शैलजा शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *