February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत

रूद्रपुर। वार्ड दो शिवनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाये जाने एवं सड़क के टूट जाने की शिकायत लेकर दर्जन लोगों ने पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में नगर आयुत्तफ़ जय भारत सिंह से मुलाकात की और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। श्री अधिकारी ने बताया कि चंद्रसेन के घर से सावित्री देवी के घर तक सीसी सड़क का निर्माण 3 माह पूर्व नगर निगम के ठेकेदार फिरासत अली ऽान के द्वारा किया गया था जिसमें घटिया निर्माण सामग्री लगाये जाने की शिकायत प्रारंभ से ही नगर निगम को दी जा रही थी पर निगम के कर्मचारियों द्वारा उत्तफ़ सड़क पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण तीन माह में सड़क बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। जगह -जगह गîक्के बन गए। उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी से मांग की उपरोत्तफ़ कार्य को दोबारा ठेकेदार से करवाया जाए और घटिया कार्य का भुगतान रोका जाये। एमएनए ने मामले पर कार्यवाही करते हुए अधीनस्थ अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने केे निर्देश दिये। इस अवसर पर रोबिन विश्वास, अजय चौधरी, सुच्चा सिंह, जय सिंह ,संजीत, किशनपाल, कलुआ, संजीव, गुîóू, प्रेम शंकर, पप्पू, केवल भारती, गोविंद चरण सिंह,त्रिलोक सिंह व राम प्रसाद शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *