Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी। ड्रग इंसपेक्टर ने पुलिस टीम के साथ आज बनभूलपुरा क्षेत्रा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। इससे मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कम्प मच गया।छापेमारी की कार्रवाई पर कई मेडिकल स्टोर स्वामी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा के मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवायें मिलने और अनियमितताओं की शिकायत पर आज ड्रग इंसपेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ मेडिकल स्टोरों में औचक छापेमारी करते हुए जांच पड़ताल की। मुस्कान मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान रखरखाव सहीं नहीं पाया गया। जिस पर ड्रग इंसपेक्टर ने नोटिस देकर जवाब देने को कहा। औचक छापेमारी की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। देखते ही देखते कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपनी दुकानें बंद कर मौके से नदारद हो गये। समाचार लिखे जाने तक छापामार अभियान जारी था। छापेमारी में एसआई बलवंत कांबोज, कृपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *