Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जैन ग्लोबल स्कूल में हरेला एवं वन महोत्सव आयोजित

रुद्रपुर। जैन ग्लोबल स्कूल में हरेला एवं वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने हरेला पर्व को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से पर्यावरण के साथ-साथ प्रकृति का भी संतुलन बनाया जा सकता है। आज विश्व मे पर्यावरण को लेकर वैज्ञानिक चिन्तित है। प्रदेश ही नही देश के अन्य भागाें में भी प्रकृति को बचाने के लिए हरेला एवं वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इससे हमारी आने वाली पीढियों को लाभ मिलेगा तथा हम सभी को कम से कम दस-दस पौधे लगाने चाहिए आज हर जगह पानी वायु, एवं अन्य चीजों में पर्यावरण दूूषित होने के चलते अनेक प्रकार की बीमारियां सामने आ रही हैं। वहीं पर्यावरणविदों का मानना है कि हरे वृक्षों को काटे जाने से पार्यावरण सन्तुलन नही हो पा रहा है जिसके कारण अनेक प्रकार की आपादाऐं हो रही हैं प्रदूषण एवं अन्य हानिकारकों से बचने के लिए वृक्षारोपण एवं प्रकृति का सन्तुलन बनाये रऽने के लिए हम सबको आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि केजीसीआई के अध्यक्ष अशोक बसंल, ग्रोवर डेवलपर्स के एमडी सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर,पर्यावरणविद विष्णु सक्सेना ने कहा कि स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा वृक्षारोपण किया जाना सराहनीय है। इसके साथ साथ रोपे गये पौधों को समय समय पर संरक्षित करना हमारा दायित्व है। पौधारोपण से स्वच्छ वातावरण के साथ साथ प्रकृति पर भी अच्छा प्रभाव पडता है। प्रधानाचार्य एमसी उनियाल ने अतिथियों एवं अभिभावको का आभार जताया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉं सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर, डीके शर्मा, पुष्कर राज जैन, प्रमोद कोठारी, विजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र नरूला,अतुल कुमार रेहान, रंजीत सिंह, नरेश सिंह अधिकारी, राम प्रताप, गौतम बहादुर थापा, दिनेश प्रजापति, शुभ्रा सक्सेना, भावना नरुला, मनमीत सिंह, पूजा गम्भीर, गीता जोशी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *