Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोतियापुरा से बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

गदरपुर, 17 जुलाई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी ने अपना असर दिऽा ही दिया। जिला प्रशासन द्वारा लंबी प्रतीक्षा के बाद ग्राम मोतीपुरा के पास एनएच 74 पर प्रस्तावित बाईपास मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। सोमवार की शाम उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश कार्यदाई संस्था गल्फार के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को आरंभ कराया। बाईपास मार्ग पर निर्माण कार्य आरंभ होने की जानकारी पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया भी व्यापारियों के साथ ग्राम मोतीपुर पहुंचे जहां उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 10 डंपर एवं एक जेसीबी मशीन को लगाया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने एनएच- 74 पर प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य के आरंभ होने को क्षेत्र की जनता के लिए विकास की नई शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ न होने की स्थिति में आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी, और तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी भेजा गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुए शाशन-प्रशासन द्वारा ग्राम मोतीपुरा के पास से बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य को आरंभ कराया गया है। पंकज सेतिया ने प्रस्तावित बाईपास मार्ग पर नदी-नालों एवं नहर के ऊपर बनने वाले कैटल अंडरपास एवं पुलों के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यदायी संस्था गल्फार से एके यादव , व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला, विजय सिडाना, राज्य आंदोलनकारी मनोज रघुवंशी एवं राजू कुब्बा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *