February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशेड़ी ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास

हल्द्वानी। नशे में धुत पड़ोसी युवक ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। लोगों को युवक को पकड़ लिया लेकिन मौका पाकर वह भाग निकला। पुलिस ने उसे बीते दिवस दबोच लिया। शनिवार को बद्रीपुरा में छह साल की बच्ची सड़क पर खेल रही थी। उसी मकान में किराए के कमरे में रहने वाला मनोहर सिंह बिष्ट नशे में धुत होकर उसे बहला फुसलाकर कमरे में लाया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन बच्ची चीखने लगी। चीख की आवाज सुनकर मकान मालिक की बहू कमरे में गई और बच्ची को बचा लिया। परिजनों ने तत्काल मनोजर को धर दबोचा। परिजनों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब लोग उसे थाने ले जाने लगे तो वह चंगुल से भाग निकला। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मनोहर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने रमन मार्केट से युवक को गिरफ्रतार कर लिया। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि मनोहर सिंह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के टैड़ानी जाख का रहने वाला है और रमन मार्केट में दवा की दुकान में काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *