Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरेला पर्व पर योगा पार्क में किया पौधरोपण

हल्द्वानी। हरेले के पावन पर्व के अवसर पर योगा पार्क हीरानगर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान आम, जामुन, अश्वगंधा, नीम, बेलपत्री, शीशम, परीजात, आंवला आदि के पौधे रोपे। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि हरियाली के पावन पर्व पर सभी लोगों को पौधरोपण कर सादगी के साथ सभी के जीवन को अच्छा बनाना चाहिए। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह तोलिया, निर्मल लटवाल, चंद्रशेखर परगाई, नवल पांडे, हर्ष पांडे, किशन सिंह, निश्चल जोशी, शैलेंद्र दानू आदि मौजूद रहे। उधर नेशनल ह्यूमन एंड एंटी करप्शन फोर्स के तत्वावधान में हरेले के पावन पर्व पर हीरानगर योगा पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत ने हरेले पर्व को हरियाली का प्रतीक बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रदेश महासचिव सारिक खान, योेगेश परमार, दौलत सिंह सैनी, आरिफ खान, सुहेल, प्रियांशु जोशी, हिमांशु जोशी, राहुल आर्या, भुवन उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *