Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सौतेला पुत्र निकला ऊषा का कातिल, गिरफ्तार

हल्द्वानी । दमुवाढुंगा क्षेत्रान्तर्गत भुमिया विहार मित्रपुरम में उषा गंगवार हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले मृतका के सौतेले पुत्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। बता दें दमुवाढुंगा क्षेत्रान्तर्गत भुमिया विहार मित्रपुरम में उषा गंगवार ;35द्ध पत्नी नरेश चन्द्र गंगवार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। मृतका का शव उसके घर में ही बरामद हुआ था। मामले में मृतका की माता लक्ष्मी देवी पत्नी स्व0 मोहन सिह निवासी काररोड बिन्दुखत्ता लालकुआं ने थाना काठगोदाम में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम के सदस्यो ने अभियोग का अनावरण करते हुए अभियुत्तफ मृतका के सौतेले पुत्र अभिषेक गंगवार पुत्र नरेश चन्द्र गंगवार निवासी-वार्ड न0-16 नई बस्ती जनता स्कूल के पास किच्छा और उसके दोस्त जितेन्द्र पाॅल पुत्र माखन लाल निवासी पंजाबी मोहल्ला विकास काॅलोनी वार्ड न0 16 नई बस्ती किच्छा को हत्या में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुत्तफों की निशादेही पर हत्या में प्रयुत्तफ चाकू एवं हत्या के समय अभियुत्तफों द्वारा पहने गये खून से सने कपड़े भी बरामद किए। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, शान्ति कुमार गंगवार, राजेन्द्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, दान सिंह मेहता, भानु प्रताप, खड़क सिंह, रतन सिंह, जितेन्द्र कुमार, त्रिलोक सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *