February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया,परिवार में कोहराम

काशीपुर। सितारगंज के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक अध्यापक ने तड़के गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सनसनीखेज घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला पट्टðी चैहानान जसपुर निवासी सत्यजीत सिंह ;37 वर्षद्ध पुत्र नरेंद्र सिंह सितारगंज के एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक के तौर पर पदस्थ थे। बताया गया है कि आध्ी रात के बाद अध्यापक ने खुद को कमरे में बंदकर तमंचे से गोली मार ली। रात लगभग 2 बजे ध्माके की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से तमंचे को कब्जे में लेते हुए जरूरी पड़ताल के बाद मृतक के शव को पीएम हाउस भेजा। यहां पंचायत नामा भरे जाने के उपरांत पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की शादी को लगभग 10 वर्ष हो चुके थे। उसकी साढे 4 वर्ष की एक बेटी अंशी है। घटना के वक्त पत्नी मायके में थी। बताया गया कि पति-पत्नी दोनों सरकारी टीचर है। मृतक सितारगंज में पदस्थ था जबकि उसकी पत्नी कालाखेड़ी नगीना जनपद बिजनौर स्थित अपने मायके के समीप ही बतौर अध्यापिका पोस्टेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *