Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्यूटी पार्लर की महिला केे कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने से हड़कम्प

नानकमत्ता। ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग एवं शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पाॅजिटिव महिला को कोविड-19 सेंटर भेजा जा है। कोरोना संक्रमित पाई जाने वाली महिला के घर के पास सभी दुकानें बंद कर दी गई है। महिला के संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन कर सैंपलिंग की तैयारी की जा रही है। विगत दिवस गुरुद्वारा मार्ग में तीन महिला,एवं दो पुरुष कोरोना संक्रमित पाए जाने पर गुरुद्वारा मार्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। बैरीकेडिंग लगाकर आवाज बंद कर दी थी। ग्राम सिद्धा नवदिया में भी16 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी एवं एटीएम गार्ड भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *