February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मनोरोग चिकित्सक और तीन गर्भवती महिलाएं समेत 27 पाॅजिटिव

काशीपुर। नगर की एक कालोनी में कोरोना के दस लोगों  समेत 27 पाॅजिटिव मामले सामने आये हैं। एक मनोरोग चिकित्सक और तीन गर्भवती महिलाएं भी इनमें शामिल हैं। कोरोना नोडल अध्किारी डा अमरजीत साहनी ने बताया कि प्रभु बिहार के एक ही परिवार के छह लोग पति-पत्नी भाई भाभी और माता पिता कोरोना संक्रमित निकले हैं । प्रभु बिहार में ही एक महिला 46 वर्षीय, 31 और 24 वर्षीय युवक 55 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित आये हैं ।प्रभु बिहार में कैंप लगाया गया था जिसमें 56 लोगों का टेस्ट हुआ था। कानूनगोयान से 29 वर्षीय, 54 वर्षीय 18 वर्षीय युवक भी पाॅजिटिव आया है ।दुर्गा कालोनी की 20 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय व्यक्ति एक कपंनी के तीन कर्मी, वैशाली कालोनी से 24 वर्षीय युवक, शिवलालपुर में 17 वर्षीय युवक, मौ बांसफोड़ान की तीन गर्भवती महिलाएं 25,20 और 22 वर्षीय, टांडा उज्जैन में 20 वर्षीय युवक, विजयनगर से 32 वर्षीय महिला, गिरिताल की 22 वर्षीय युवती, एक मनोरोग चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित आये हैं । डा अमरजीत साहनी ने बताया कि 162 सैंपल 15 अगस्त को लिये गये थे जिसमें 27 पाॅजिटिव रिपोर्ट आयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *