February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसडीएम ने किया कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण,बंद दुकानों को खोलने की मांग

नानकमत्ता। नगर के गुरुद्वारा मार्ग के व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी से कंटेनमेंट जोन की बंद दुकानों को खोलने की मांग की। बता दें कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद गुरुद्वारा मार्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। और बैरिकेट लगाकर आवाजाही बंद कर दी गयी थी। व्यापारियों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा, उप जिला अधिकारी सितारगंज मुक्ता मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और जानकारी ली। व्यापारियों ने बताया कि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है। उन्होंने गुरुद्वारा मार्ग की दुकानें खोलने की मांग की। दुकानें बंद होने से व्यापारी परेशान हैं अधिकांश व्यापारियों की दुकानें किराए की हैं। दुकान बंद है और किराया चालू होने से उन्हें दोहरा नुकसान हो रहा है। एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने सरकार की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करने को कहा। कंटेनमेंट जोन को किसी भी स्थिति में खोलने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक चीजों की होम डिलीवरी की जाएगी। उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने को कहा। साथ ही मास्क न पहने हुए व्यापारियों की फटकार भी लगाई। इस दौरान थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पटवारी शिशुपाल सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सा,कस्बा इंचार्ज दीपक कौशिक, ललित चैधरी, रोहित चैधरी, उमेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज गर्ग, निखिल मित्तल, सोनू पंतोला, आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *