February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद पार्क में हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण

हल्द्वानी,17 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर स्थानीय शहीद पार्क में पर्यावरण मंत्री मदन सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण किया। इस दौरान कासनी, अश्वगंधा, नीम, सदाबहार, गुलमोहर सहित कई औषधीय पौधे रोपित किये गये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को अनुकूल बनाये रखने के लिए तथा आक्सीजन के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति को कम से कम एक पौध का रोपण अवश्य करना चाहिए। इस दौरान मार्निंग वाकर वेलफेयर क्लब अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, बीसी छिमवाल, डा- एनके मेहता, बसंत जोशी, उमेश सैनी, विपिन बल्यूटिया, संजय उपाध्याय, रनजीत सिंह, कुलवंत नागपाल, दामोदर गुप्ता, राजेश गुप्ता, सागर चन्द्र, अनिल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह आहुजा, सोनू साहनी, राहुल जोशी, पंकज जोशी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *