February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में श्रमिक की मौत

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर बकसौरा निवासी राजीव कुमार ;23 वर्षद्ध पुत्र मंगल सिंह पिछले लगभग 3 माह के करीब से हरिया वाला स्थित कौशल्या पेपर मिल में मजदूरी किया करता था। उसके बड़े भाई विनोद कुमार ने बताया कि 17 अगस्त की रात लगभग 9ः30 बजे खाना खाकर वह सोया लेकिन 18 अगस्त की सुबह बिस्तर से नहीं उठा। इस दौरान परिजनों ने हालत नाजुक देख उसे तत्काल गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि मजदूर ने तादाद से अधिक नशा किया अथवा उसने विषाक्त का सेवन किया होगा। परिजनों ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करनी है। मृतक तीन भाई वह दो बहनों में सबसे छोटा बताया गया। उसके दो भाई व दो बहनों की शादी हो चुकी है। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *