February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मासूम बालक समेत महिला लापता

रुद्रपुर,17 जुलाई। मोहल्ला जगतपुरा में पति के साथ किरायेदार के रूप में रहने वाली एक महिला अपने 14 माह के पुत्र के समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। मूलरूप से ग्राम छोलिया हलतू बेतालघाट निवासी भैरव पुत्र भूपाल राम ने बताया कि वह मोहल्ला जगतपुरा में अपने परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहता है और चौपहिया वाहन चालक पद पर कार्यरत है। उसका कहना है कि गत 12जुलाई की सायं उसकी पत्नी इंदु देवी ने फोन पर बताया कि वह कहीं जा रही है। भैरव का कहना है कि जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी व 14 माह का पुत्र कृष्णा घर से नदारद थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चला। भैरव का कहना है कि पत्नी इंदु घर से 10हजार की नकदी भी अपने साथ ले गयी है। पुलिस लापता इंदु की खोजबीन में जुट गयी है।

पत्रकार को धमकाने में चार के खिलाफ रपट
रुद्रपुर,17 जुलाई। गत सायं आवास विकास चौकी परिसर में पत्रकार को धमकाने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दर्ज रपट में आवास विकास निवासी दीपक कुकरेजा पुत्र स्व- केएल कुकरेजा ने बताया कि गत सायं वह अपने निजी कार्य के लिए आवास विकास चौकी गया जहां पहले से मौजूद चार लोगों ने उसके आने पर विरोध कर दिया। दीपक का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी तथा ब्लैकमेलर पत्रकार का आरोप लगाया। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *