February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक और नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल समेत एक गिरफ्तार

नानकमत्ता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 2.42 ग्राम स्मैक तस्कर को को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।। पुलिस ने घटना के प्रयुक्त आरोपी की बाइक को भी सीज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरु( चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट की टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस की वाहन को देख स्मैक तस्कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 2.42 ग्राम स्मैक साथ ही 7 एविल के इंजेक्शन और 50 कैप्सूल नशे के एवं 20सीरिंज बरामद की। प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज की, पूछताछ में युवक ने अपना नाम ग्राम कनपुरा मटिया निवासी छिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह बताया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *