February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जमीनी विवाद में फायरिंग,एक गिरफ्तार

रूद्रपुर। ग्राम बिंदुखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी पूर्व प्रधान मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम बिंदुखेड़ा में मलकीत सिंह और पूर्व प्रधान जसवीर सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बीती शाम विवाद के चलते जसवीर सिंह पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मलकीत सिंह ने 112 पर दी तो एसआई सतेन्द्र सिंह बुटोला, कांस्टेबल प्रकाश और सुरेश मौके पर पहुंचे उन्होंने मौके से निशान उर्फ जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से बंदूक और खाली खोखा बरामद कर लिया। जबकि पूर्व प्रधान जसवीर सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में िनशान उर्फ जसवंत सिंह और जसवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *