February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

रूद्रपुर। उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत में  सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद फेेसबुक पर साझा कर दी है। बेहड़ ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि पिछले दिनों बुखार की शिकायत होने पर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लगातार आइसोलेट रहने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। माेबाइल पर बात कर पाने की स्थिति में नहीं हूं। आप सभी को मेरे स्वास्थ्य की जानकारी फेसबुक पर मिलती रहेगी। ईश्वर पर भरोसा है जल्द स्वस्थ्य होकर आप सबसे के बीच आऊंगा। एसीएमओ डॉ.अविनाश खन्ना ने बताया कि उनकी हालत बिगड़ती देख हायर सेंटर रेफर किया था। जिसके बाद सोमवार को उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।गौर हो कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुछ दिन पर्वू देहरादून से लौटने के बाद उनकी रूद्रपुर में कोरोना जांच हुई थी जिसके बाद वह रूद्रपुर में अपने आवास पर ही होम आईसोलेशन में उपचार करवा रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर क्षेत्रवासियों के साथ ही तमाम कांग्रेस नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने श्री बेहड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *