February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिडकुल कर्मी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

रुद्रपुर। सिडकुल कर्मी की पत्नी की संदिग्ध हालातों में तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक सिंह कालोनी निवासी राजवीर की पत्नी नूतन देवी की शनिवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। राजवीर नूतन को पहले निजी अस्पताल लेकर पहंुचे। वहां पर चिकित्सकों ने अन्यत्र स्थान पर ले जाने की सलाह दी। इस वह किच्छा रोड एक अस्पताल ले जाया गया। वहां पर भी चिकित्सकों ने कहीं और ले जाने की सलाह दी। बाद में राजवीर नूतन को जिला अस्पताल लेकर पहंुचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अस्पताल से इसकी सूचना आवास विकास पुलिस को भेजी गई। वहां से सूचना रुद्रपुर पुलिस को दी गई। एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी ने बताया कि महिला का पहले कोरोना जांच को सैंपल भेजा गया था। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। मृतका पति यूपी के धमपुर के रहने वाले हैं और यहां किराये पर सिंह कालोनी में रहते हैं। मौत का कारण अज्ञात है। मौत की वजह को बिसरा रखा गया है। बिसरा की जांच के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *