Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत

रूद्रपुर । सड़क हादसे में एक फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से थाना शाही बरेली निवासी 26 वर्षीय ब्रजपाल पुत्र प्रेम राम सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था। आज वह बाइक पर ट्रांजिट कैम्प से सिडकुल की ओर जा रहा था। रास्ते में एक अन्य वाहन से उसकी भिड़ंत हो गयी। घायल ब्रजपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *