February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता। रात्रि तेज बारिश के चलते मजदूर का कच्चा घर ढहने से परिवार के लोग बेघर हो गये। विधायक डाॅक्टर प्रेम सिंह राणा ने मौके का निरीक्षण किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास दिलाने हेतु पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को दूरभाष निर्देशित किया। जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर नोगजा में तेज बरसात के चलते रात्रि मजदूर का कच्चे घर भर भराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि उसका परिवार हादसे से बाल-बाल बच गया। मकान ढहने से घर पर रखी घरेलू सुभान मलबे के नीचे दब गया और तष्ट नष्ट हो गया। मजदूर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसने कहा है कि मेरा मकान ढहने से मेरा परिवार बेघर हो गया है। मिली सूचना पर क्षेत्रीय विधायक डाॅक्टर प्रेम सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। मजदूर को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास दिलाने हेतु पटवारी और ग्राम विकास को दूरभाष से तत्काल मौके का निरीक्षण कर निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *