February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गड्ढा कालोनी में युवक व संपतपुर निवासी युवती की संदिग्ध हालातों में मौत

रूद्रपुर । गड्ढा कालोनी में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से रामपुर निवासी 29 वर्षीय ओमकार सिंह पुत्र मुशी सिंह यहां गड्ढा कालोनी में किराये के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गयी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी। युवक की एकाएक मौत से मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक का शाम को कोरोना टेस्ट भी कराया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया गया।
संदिग्ध हालातों में युवती की मौत
रूद्रपुर। संपतपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध हालातों में तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी। पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही ह। जानकारी के मुताबिक जाफरपुर के निकट संपतपुर निवासी बीस वर्षीय युवती को बीती शाम जगदीश नाम का एक युवक जिला अस्पताल लेकर आया और उसे भर्ती कराकर अस्पताल से चला गया। रात को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतका का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सेंपल लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि सुबह तक मृतका का कोई भी परिजन उसे देखने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा था। उसे भर्ती कराने वाला जगदीश नाम का युवक भी दुबारा अस्पताल नहीं आया। चिकित्सा कर्मियों के मुताबिक युवती को अस्पताल लाने वाला युवक खुद को मृतका का भाई बता रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *