February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। दर्दनाक तरीके से घटित सड़क हादसे में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त दम्पत्ति बाईक पर सवार होकर विलावाला स्थित ससुराल जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक ग्राम पतिया नगला अलीगंज, मुरादाबाद निवासी सरिता चैधरी ;28द्ध पत्नी सतीश सिंह की शादी वर्ष 2012 में हुई। उसके एक सात वर्षीय पुत्र दक्ष है जो बिलावाला उ.प्र. स्थित ननिहाल में रहता है। बताया गया कि आज बेटे का जन्मदिन होने के कारण सरिता पति के साथ उसे लेने मायके जा रही थी। घर से मायके की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। इसी दौरान मार्ग में वाहन संख्या यूके07 -5030 के चालक नाम पता अज्ञात से तेजी व लापरवाही से मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाईक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के घटता ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय पुलिस को इसका पता लगने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर लहुलूहान विवाहिता तथा उसके पति को तत्काल मानपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय भिजवाया, जहां परीक्षण के दौरान विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका पति अस्पताल के बिस्तर पर जीवन-मृत्यु से लगातार संघर्ष कर रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी चल रही है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *