February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रम्पुरा क्षेत्र में दबंगों ने युवक का सिर फो़डा

रुद्रपुर। चैकी रम्पुरा क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को घेर पर उस पर जान लेवा कर दिया। दबंगो ने उसके सिर पर शराब की बोतल तोड़ दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसी दौरान बीच बचाव को पहंुचा दोस्त को भी पीटा। हमलावर मौके पर लोगो के एकत्र होता देख जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक रम्पुरा निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बुधवार की रात करीब 9बजे उसका पुत्र गौरव व उसका दोस्त बंटी पार्क के पास खड़े। आरोप है कि इसी दौरान सुधामा कोली पुत्र बाबू,वीरपाल पुत्र नानक राम,कड़े राम और परवेज पुत्र सिराज समेत चार पांच अन्य लोगों ने घेर लिया और पुत्र से मारपीट करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने पुत्र के सिर पर शराब की बोतल तोड़ दी और पीठ में चाकू घोंप दिया। इससे पुत्र लहूलुहान होकर गिर गया। बताया कि बीच बचाव को दोस्त बंटी आया तो उसको भी पीट दिया। पुत्र की चीख पुकार की आवाज सुन कर आस पास के लोग एकत्र होने लगे। तभी हमलावर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुत्र व बंटी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकप्रा दर्ज कर लिया। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि विवेचना चैकी प्रभारी रम्पुरा केजी मठपाल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विवाद के कारणों का पता जांच के बाद ही पता चलेगा। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *