February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरक्षा विभाग ने अतिक्रमण हटाया

पंतनगर। पंतनगर विवि की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सुरक्षा विभाग की टीम ने हटा दिया। विवि के सहायक सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र चैबे को सूचना मिली कि आनंदपुर -अटरिया मार्ग पर शाही पेट्रोल पंप के सामने कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से झोपड़ी की दुकानें बनाकर विवि की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। बुधवार को उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुँच कर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को हटवा दिया। इस दौरान कब्जा करने वाले लोगों से सुरक्षा कर्मियों की बहस भी हुई, लेकिन विवि की भूमि का हवाला देकर उनको शांत करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *