February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक चीमा ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक चीमा ने बताया कि उन्होंने आज ग्राम गोपीपुरा में हेमपुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर 150 मीटर सीसी मार्ग एवं गोपीपुरा मेन रोड पर 100 मीटर खंड़ा व ग्राम धनौरी में रामनगर रोड से प्रतातपुर इंटर काॅलेज तक 110 मीटर सीसी मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्याे पर 30 लाख रूपये की लागत आयेगी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अर्जुन कुमार, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर चैधरी, ग्राम प्रधान गोपीपुरा रीरा, ग्राम प्रधान धनौरी मनदीप कौर आदि मौजूद थे। शिलान्यास के दौरान सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *