Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब तस्करों के बीच झड़प में युवक लहुलूहान

काशीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा में शराब तस्करों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बारे में कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी बलजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखदेव आज सुबह कुंडेश्वरी क्षेत्र में गैरकानूनी शराब के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करने के बाद वापस घर लौटा। वह जैसे ही गांव में आया दर्जनों पुरुष व महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब बलजीत बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गर्दन पर घातक प्रहार कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *