Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में चार आशा कार्यकर्तियों सहित छह निकले कोरोना संक्रमित

काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय की चार आशा कार्यकर्तियों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं । इनके सैंपल पांच अगस्त को लिये गये थे। एनसीडीसी से आज इनकी रिपोर्ट आयी है। कोरोना नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अमरजीत साहनी ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय की आशा कार्यकर्तियों प्रभु बिहार निवासी 30 वर्षीय, कटरामालियान निवासी 40वर्षीय,सुभाषनगर निवासी 41 वर्षीय तथा प्रभात कालोनी निवासी 39 वर्षीय महिला हेल्थ केयर कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है । उधर प्रगति बिहार निवासी 32 वर्षीय युवक और कटोराताल निवासी 48 वर्षीय व्यत्तिफ की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव आयी है ।स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को कोविड सेंटर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *